आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को द एशियन स्कूल में नव निर्वाचित छात्र कार्यकारिणी समिति ने अपने कार्यभार को संभालने के लिए शपथ ग्रहण की।
सर्वप्रथम अष्ट्म से एकादश के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने अपना स्थान ग्रहण किया । उन्हीं के बीच से प्रधानाचार्या, हेड सीनियर स्कूल, हेड मीडिल स्कूल, कॉडिनेटर्स, तथा चारो सदनों के सदनाध्यक्ष तथा नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मार्चपास्ट करते हुए मचं पर प्रवेश किया। उस समय स्कूल के छात्र – छात्राओं नें ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गीत गाकर उनका स्वागत किया ।
प्रधानाचार्या के निर्देशन में अनुभव यादव हेडबॉय और रिद्धिमा सिंह हेडगर्ल ने सर्वप्रथम शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्या ने उन्हें 2026 2027 के सत्र के लिए ‘द एशियन स्कूल’ के हेडबॉय तथा हेडगर्ल के पद पर नियुक्त किया ।
आदित सैनी ने वाइस हैडबॉय तथा अन्वेशा ममगई ने वाइस हैडगर्ल के रूप में शपथ ग्रहण की । निर्वाचित सदस्यों ने यह घोषणा की, कि वे विद्यालय का सम्मान बनाएं रखेंगे तथा निष्पक्ष कार्य करते रहेंगे ।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। छात्र-छात्राएं भविष्य में भारत का नेतृत्व करने में सक्षम हो सके, इसी उद्देश्य से छात्र संघ का चुनाव किया जाता है। बच्चे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बन सके, सही व्यक्ति का चुनाव करने की क्षमता प्राप्त कर सके, इसलिए उन्हें बचपन में ही मतदान देने की सीख दी जाती है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि प्रधान दत्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि प्रधान दत्ता, बर्सर श्री संदेश शर्मा हेड सीनियर स्कूल माननीय श्री मुकेश नागिया, हेड मीडिल स्कूल श्रीमान सचिन अग्रवाल, हेडमिस्ट्रेस अनु मेहरोत्रा, डीन आफॅ एक्टिविटी श्रीमती श्वेता माटा, एच ओ डी स्पोटर्स श्री संजय राणा चारो सदनों के सदनाध्यक्ष, अध्यापक – गण एवं अभिभावक, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।